Kush Codeworks के बारे में

KC Billing को Kush Codeworks बनाती है, Hyderabad की एक छोटी software firm, जिसे Abhishek Kumar Kushwaha चलाते हैं। इस site के number पर call करेंगे तो बात उसी से होगी जो app बनाता है।

यह app क्यों बना

KC Billing की शुरुआत एक चलती हुई हार्डवेयर और ग्लास दुकान के billing software से हुई, उस दुकान के बेचने के असली तरीके पर: model code से, sq ft में, उधार पर, और ज़्यादातर बड़े order से पहले quotation के साथ। आम billing app में staff को software के हिसाब से चलना पड़ता था। यह उलटे तरीके से बना।

अब यह उसी धंधे की दूसरी दुकानों को भी दिया जाता है।

हम कैसे काम करते हैं

  • Setup हम करते हैं। आपके items, logo और बिल format शुरू करने से पहले लग जाते हैं।
  • पैसे एक बार। न सालाना fee, न हर device का charge। आगे के updates का दाम बताकर दिया जाता है, थोपा नहीं जाता।
  • हिसाब आपका है। आपके बिल, rate या मुनाफ़ा हम नहीं देखते, और आप कभी भी backup ले सकते हैं।
  • जो नहीं है, वह बताते हैं। Barcode billing, online store और e-invoice filing नहीं है। ये चाहिए तो हम साफ़ बता देंगे।

संपर्क

  • WhatsApp या call: +91 99845 73978
  • Email: [email protected]
  • कहाँ: Hyderabad, Telangana

अक्सर पूछे जाते हैं

सवाल

क्या आप बड़ी company हैं?

नहीं। Kush Codeworks एक छोटी firm है। बदले में आपको app बनाने वाले से सीधी बात और अपनी दुकान का setup मिलता है।

आप बंद हो गए तो मेरे data का क्या होगा?

आपका हिसाब cloud के साथ-साथ आपके अपने devices पर भी रहता है, और app कभी भी सब कुछ Excel और restore file में निकाल सकता है।

Sample दुकान में चलता हुआ देखिए।

Demo खोलिए और चलाकर देखिए। अपनी दुकान के लिए चाहिए तो हमें message कीजिए।

WhatsApp करेंCall करें